Nissan Magnite का नया रेड एडिशन इस दिन होगा लॉन्च

निसान मोटर इंडिया ने शुक्रवार को एक Nissan Magnite का एक स्पेशल रेड वेरिएंट लॉन्च करने की ऐलान किया है। Nissan Magnite का नया रेड एडिशन 18 July देश भर में लॉन्च किया जाएगा।

Nissan Magnite नया रेड एडिशन के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। यह कार युवाओं को काफी ज्यादा पसंद आएगी। Nissan Magnite रेड एडिशन में कुछ खास बदलाव किए गए हैं, जिसमें फ्रंट ग्रिल, फ्रंट बंपर क्लैडिंग, व्हील आर्च और बॉडी साइड क्लैडिंग पर रेड कलर का एक्सेंट है।

निसान ने बताया कि Magnite रेड एडिशन को पहली बार लॉन्च किए जाने के बाद से इसे एक लाख से अधिक बुकिंग प्राप्त हुई है और अब तक इसने 50,000 यूनिट की डिलीवरी की है। Nissan Magnite को दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन 1.0-लीटर B4D नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर HRA0 टर्बो-पेट्रोल के साथ लॉन्च किया गया था।

Magnite के फीचर्स की बात करें तो इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटो एसी के फीचर्स देखने को मिलते हैं। एक्सटीरियर में 16-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील, LED DRL के साथ एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं। कार के टॉप मॉडल में एक वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरीफायर, जेबीएल स्पीकर, LED स्कफ प्लेट, एंबिएंट लाइटिंग और पडल लैंप जैसे फीचर शामिल हैं।

लॉन्च के समय Nissan Magnite रेड एडिशन की कीमत ₹5.97 लाख और ₹10.57 लाख (एक्स शोरूम) के बीच है।

Leave a Comment